फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में इंडियन आइडल की प्रतिभागी: फरमानी नाज को पति ने दी जान से मारने की धमकी, पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 10 Apr 2021 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में फेमस यूट्यूबर गायिका फरमानी नाज को उनके पति ने जान से मारने की धमकी दी है। 
विज्ञापन
फरमानी नाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन आइडल में प्रतिभाग करने वाली फरमानी नाज को जान से मारने की उसके पति ने ही धमकी दे डाली। धमकी के बाद दहशत में आई फरमानी नाज ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली यूट्यूब गायिका फरमानी नाज को उनके फोन पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी मां व भाई के साथ रतनपुरी थाने पर पहुंचकर शिकायत की। रतनपुरी थानाध्यक्ष ने फरमानी नाज को खतौली थाने में महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी भेज दिया।

मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली हैं यूट्यूब गायिका फरमानी नाज का निकाह 25 मार्च 2018 को जनपद मेरठ के गांव छोटा हसनपुर निवासी इमरान से हुआ था। फरमानी नाज ने थानाध्यक्ष विंध्याचल तिवारी को बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष यातनाएं देते थे। फरमानी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटे अर्श को जन्म से ही गले संबंधी समस्या थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा  यातना देने के बाद वे अपने माता-पिता के घर आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन


बीमार बेटे के इलाज के लिए फरमानी ने यूट्यूब पर गाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज की लोकप्रियता बड़ी  जिसके बाद उसे  इंडियन आयल में भी गाने का मौका मिला और हो  चारों ओर प्रसिद्ध हो गई। फरमानी नाज का आरोप है कि उनका पति इमरान उनके गाने का विरोध करता रहता है, मानसिक रूप से उत्पीड़न करता है। 

ससुराल पक्ष के सलीम, तस्लीम भी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। शनिवार को भी उसके पति इमरान ने फोन कर उसको जान से मारने की धमकी दी। धमकी के बाद दहशत में आई फरमानी नाज ने पुलिस से आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें