जीएसटी पर उद्यमियों से संवाद करते कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल : स्रोत व्यापारी
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिव चौक से भगत सिंह रोड तक व्यापारियों के बीच डोर-टू-डोर संवाद कार्यक्रम किया। व्यापारियों को जीएसटी रिफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने देश में वन नेशन–वन टैक्स की अवधारणा को साकार कर व्यापार जगत को एक नई दिशा दी है। जीएसटी ने कर प्रणाली को पारदर्शी और सरल बनाया है, जिससे छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सुरेंद्र गर्ग, दीपक मित्तल, अजय सागर, राधे वर्मा, हिमांशु गोयल मौजूद रहे।