फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति धाम में फाल्गुन महोत्सव की धूम

विज्ञापन
गणपति खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन उत्सव कार्यक्रम व निशान यात्रा की जानकारी देते मंदिर कमेटी क? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री गणपतिधाम मंदिर परिसर स्थित गणपति खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन केसर चंदन होली का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

श्री गणपतिधाम ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष अशोक गर्ग और भीमसेन कंसल ने बताया कि फाल्गुन उत्सव 15 मार्च तक मनाया जाएगा। 12 मार्च की शाम को केसर चंदन होली, 13 मार्च को शाम पांच बजे मेहंदी उत्सव, 14 मार्च को सुबह सात बजे शिवचौक से निशान यात्रा प्रारंभ होगी। जो झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, भोपा पुल, गोशाला रोड, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, स्वीटस कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होती हुई मंदिर पर पहुंच कर संपन्न होगी।
विज्ञापन

रात आठ बजे से सुबह मंगला आरती तक बाबा का जागरण होगा। जिसमें ब्रजरस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा उर्फ पूनम दीदी, जयपुर से भजन गायक मुकेश शामिल होंगे। 18 मार्च को फाग के दिन सायं पांच बजे से फूलों की होली मंदिर प्रांगण में मनाई जाएगी और फाल्गुन उत्सव का समापन होगा। जेपी, कैलाश चंद ज्ञानी, अमरीश सिंघल, नरेंद्र गोयल, शशांक राणा, बिजेंद्र राना, नवनीत कंसल, अमित गर्ग, प्रतीक कंसल, व्योम कंसल, हिमांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें