फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
छपार में सपा की सभा में पूर्व विधायक अनिल कुमार व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। कस्बे में सपा की बैठक में पूर्व विधायक अनिल कुमार ने पुरकाजी विधानसभा कार्यकारिणी का गठन करते हुए सत्यबीर त्यागी को अध्यक्ष और फरीद अहमद को महासचिव मनोनीत किया। बैठक में लगातार बढ़ती महंगाई पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
बुधवार को पूर्व प्रधान जाकिर त्यागी के आवास पर आयोजित सपा की बैठक में पूर्व विधायक अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल 60 रुपये से बढ़कर 100 रुपये व डीजल 50 से 90 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा है। गैस सिलिंडर पर भी 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। जिन्हें उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर मुफ्त दिए गए थे, बढ़ती महंगाई के चलते अब उनके समक्ष गैस सिलिंडर रिफिल कराने का संकट आ खड़ा हुआ है। गन्ने के दाम में बढ़ोत्तरी न होने से किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुरकाजी विधानसभा की कार्यकारिणी गठित की गई। इसमें सत्यबीर त्यागी को अध्यक्ष, डॉ. सुरेश गौतम, ज्ञानेंद्र वर्मा व दिलशाद को उपाध्यक्ष, फरीद अहमद को महासचिव, अमित गोयल, तमरेज, मोहम्मद अली, डॉ. राकेश कश्यप, मोहम्मद हुसैन, ठाकुर जगतसिंह व इकराम सैफी को सचिव नियुक्त किया गया। नौशाद, लोकेंद्र व अमीर आलम सहित 31 सदस्य बनाए गए। पुरकाजी विधानसभा प्रभारी सोमपाल भाटी, मास्टर आत्माराम, वीर सिंह बावरा, महेंद्र प्रजापति, सुरेश, आलम त्यागी, बंटी धीमान, गौरव त्यागी, इलियास प्रधान, आजाद फरीदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें