फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के बारे में समझाएं, शांति की अपील करें

विज्ञापन
खतौली थाने में सभासदों की बैठक लेते सीओ। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। सीओ ने नगर पालिका सभासदों की बैठक लेते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बताएं कि यह कानून नागरिकता देने का है। किसी की नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। सभी पालिका सभासद नगर में लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में पालिका के सभी सभासदों की बैठक बुलाई गई। सीओ ने कहा कि नगर में गलत तरीके से किसी बात को लेकर अफवाह फैलाने वालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। सीएए के बारे में लोगों को समझाएं और शांति बनाए रखने की अपील करें। आगामी होली के त्योहार को भी आपस में मिलजुल कर पूर्व की भांति मनाएं। गली मोहल्लों में असामाजिक तत्वों के घूमने की जानकारी पुलिस को दें, ताकि उनको पकड़ करके कानूनी कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर ने कहा कि नगर में अवैध शराब बेचने वालों की जानकारी पुलिस दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें