राजयोग से शारीरिक और बौद्धिक विकास
मोरना। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शुकतीर्थ में राजयोग मेडिटेशन भवन का शुभारंभ मौके पर राजयोगी दिनेश भाई ने कहा कि मेडिटेशन करने से मनुष्य की आत्मा हर्षित प्रसन्नचित्त रहती है। जीवन में सदा उमंग उत्साह बना रहता है। जीवन में दिव्य गुणों की प्राप्ति होती है। राजयोग से शारीरिक, बौद्धिक, आर्थिक आध्यात्मिक विकास होने लगता है। उन्होंने कहा कि राजयोग से व्यक्ति प्रभावशाली होने लगता है, जीवन में न्याय करने की कला विकसित होती है। शुकतीर्थ प्रबंधक बहन प्रवेश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन परी बहन ने किया। इस दौरान जगपाल, गौरव, रजनी, ज्योति, मीना, ललिता, शिल्पी, बाला, प्रवेश श्रवण आदि अनुयायी मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित शिव बाबा भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया।