फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एसआईआर के कारण टलीं परीक्षाएं, नया कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के कारण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षाएं 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इन्हें 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक कराए जाने के निर्देश जारी हुए हैं। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की नई समय-सारिणी सहित आदेश जारी कर दिया है। एसआईआर अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षकों को बूथ लेवल ऑफिसर, सुपरवाइजर और सत्यापन कार्य में लगाया गया है। इससे शिक्षक अभी विद्यालयों में ज्यादा समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में परीक्षा कराना काफी चुनौतीपूर्ण है। इसलिए परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं 10 दिसंबर से कराई जाएगी।
विज्ञापन

10 दिसंबर को कक्षा 1 से 5 तक मौखिक परीक्षा तथा कक्षा 6 से 8 तक क्राफ्ट/कला/कृषि/गृह विज्ञान की परीक्षा होगी। बाकी विषयों की लिखित परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें