मुजफ्फरनगर, खतौली। विश्व जैन संगठन के आह्वान पर सकल जैन खतौली के तत्वावधान में नगर की जैन संस्थाओं ने रैली निकाली। सम्मेद शिखर के संरक्षण और बाचने की मांग की। मांगपत्र एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा।
जैन समाज के लोग मोहल्ला सराफान स्थित मंदिर से रैली लेकर चले, रैली में जैन ध्वज बैनर व तख्ती हाथ में लेकर बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जी टी रोड तिराहा से गुजरते हुए थाने पहुँचे। एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन देते हुए जैन समाज अध्यक्ष सुशील जैन व संयोजक कल्पेंद्र जैन सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि मधुबन जैन धर्म के अनुयायियों की आस्था व श्रद्धा का सर्वोच्च केंद्र है। प्रत्येक जैन इस तीर्थ धर्मस्थल की वंदना यात्रा करना अपना सौभाग्य मानता है। केंद्र व झारखंड ने इसे अभयारण्य पर्यटक स्थल घोषित किया है। जिस कारण पर्यटक इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र पर माँस मदिरा का प्रयोग कर श्रद्धा को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से जैन धर्म के अनुयायी सरकार से आग्रह करते है कि इस संबंध में अतिशीघ्र कार्रवाई करके इसे केवल जैन तीर्थ क्षेत्र रहने दें। ताकि हम अपने इस पूजनीय धर्म स्थल की पवित्रता कायम रख सके।
इस अवसर पर सीओं राकेश सिंह उपस्थित रहे। रैली में मुकेश एडवोकेट, राजीव, पारस जैन पूर्व चेयरमैन, संजय, अरुण, डॉ ज्योति, सतेंद्र, वीरेश, नवीन तार, संजय दादरी, विवेक प्रवक्ता नीरज जैन प्रवक्ता, अशोक, राजीव मुखिया, गौरव, राजकुमार प्रवक्ता, अजय प्रवक्ता, बीना, विकास मुखिया, वर्षा, डॉ आशा आदि शामिल रहे।