फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशन होगा हर घर, दीयों की बंपर खरीद

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ​शहर में बिक्री के लिए रखे मिट्टी के दीये। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच अप्रैल की रात नौ बजे 9 मिनट के लिए दीये, मोमबत्ती, टॉर्च एवं मोबाइल फ्लैश जलाने के आह्वान का जिले में व्यापक असर दिख रहा है। लोग इस अपील को लेकर उत्साहित हैं। साथ ही कुम्हारों ने भी दीयों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार रात नौ बजे लोग अपने घरों पर प्रकाश करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। शनिवार को सुबह छह से नौ तक लोग घरों के बाहर निकले और दीये, मोमबती तथा सरसों का तेल आदि खरीदा। इस आयोजन की सफलता में भाजपाई भी जुटे हैं। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी रोशन करने की तैयारी की गई है।
मिट्टी के दीयों के विक्रेता दीपक कुमार ने बताया कि लोग दीये खरीदने के लिए आए लेकिन रविवार को ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। जितेंद्र कुमार ने भी दीये तैयार कर लिए हैं। गांव-देहात में भी लोग अपने घरों को प्रकाशमान करने की तैयारी में लगे हैं। प्रधानमंत्री की अपील को लोग प्रकाश पर्व की तरह मान रहे हैं। ग्राम भोपा निवासी अजय पाल, खिवेंद्र एवं राजेश का कहना है कि उन्होंने अपनी टॉर्च तैयार कर ली है। मोमबतियां एवं दीये तैयार हैं। जाट कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र, नुमाइश कैंप निवासी अमरपाल सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री ने जो अपील की है उसे पूरा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। भाजपा नेता वैभव त्यागी का कहना है कि कार्यकर्ता घरों व आसपास में लोगों से अपने घरों को रोशन करने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें