फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खतौली में नशा मुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। प्रहलाद सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत नशा मुक्ति निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसका शुभारंभ ग्रुप के अध्यक्ष डॉ़ विकास पुंडीर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देता है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ समाज पर बोझ बन जाता है। युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की लत से पीड़ित है। सरकार इन पीड़ितों को नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाती है। शराब और गुटके पर रोक लगाने के प्रयास करती है। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम नशे से मुक्ति प्राप्त करने के लिए कठिन से कठिन प्रयास करें और अपने समाज को नशे के हानिकारक प्रभावों से बचाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम अधिकारी रेणु सिंह ने भी विद्यार्थियों को बताया कि नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण मानविक उद्देश्य है। इसका मकसद व्यक्ति और समाज को नशे की बुराई से मुक्त करना है। निबंध प्रतियोगिता में आरती शर्मा, वासु गोयल, अनीता रानी, डोली चौहान, विरेंद्र, निरंकार शर्मा, रोहित, शहजाद, शाहिद, विनोद सैनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें