फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कड़ी निगरानी के बीच हुई अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर कालेज में अग्रेजी प्रश्न पत्र के परीक्षार्थीयों के प्रवेश पत्र जांचते शिक्षक? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जिले में कड़ी निगरानी के बीच हुई अंग्रेजी की परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। कुछ जिलों में पेपर लीक होने की सूचना पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त एहतियात बरती गई। अंग्रेजी विषय में यहां 1154 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड में 74 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर सुबह से ही कड़ी चौकसी रही। कुछ जिलों में पेपर लीक होने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में इंटरमीडिएट में 24 हजार 407 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में बैठना था, लेकिन परीक्षा में 23253 ही शामिल हुए। 1154 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। परीक्षा को लेकर सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहे। सचल दल लगातार विद्यालयों में जांच करता रहा। जिले में परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें