फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम ने मीनाक्षी चौक से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगर के मीनाक्षी चौक पर अतिक्रमण हटवाते पालिका अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अभियान के दूसरे दिन नगर पालिका की टीम ने मीनाक्षी चौक और मेरठ रोड पर अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम शिव चौक तक पहुंची। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि 14 किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मीनाक्षी चौक पर कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, एसबीएम के जिला प्रबंधक बलजीत सिंह, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा ने दुकानों के बाहर किए अतिक्रमण को हटवाया। मेरठ रोड पर सड़क के किनारे लगाए गए ठेलों एवं दुकानों के आगे रखे गए काउंटरों को हटवाया गया। इसके बाद टीम शिव चौक की ओर लौटी और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पालिका की यह कार्रवाई शहर कोतवाली के पास तक चली। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों से 38 हजार रुपये और पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से 3600 रुपये जुर्माना वसूला गया। 14 किग्रा पालीथिन भी जब्त की गई।
टीम के जाते ही फिर हुआ अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका टीम के जाते ही दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। काउंटर निकालकर दुकानों के बाहर रख लिए गए। साथ ही सामान भी सड़क पर रख दिया। एक दिन पहले भगत सिंह रोड पर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार को यहां भी ऐसे ही हालात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें