फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेश हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड की हिंसा के मामले में आरोपी खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश हुए। अभियोजन की गवाही के लिए अदालत ने 13 मार्च की तारीख नियत की है।
जिले में साढ़े छह साल पहले 27 अगस्त 2013 को कवाल कांड हुआ था। 28 अगस्त 2013 को कवाल में आगजनी एवं तोड़फोड़ की घटना हुई थी। तब जानसठ कोतवाली पर पुलिस ने विक्रम सैनी समेत 28 लोगों के खिलाफ हिंसा का मुकदमा दर्ज किया था। विधायक विक्रम सैनी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध किया गया था। अब यह मुकदमा यहां एडीजे-4 कोर्ट में चल रहा है। एक साल पहले इस मामले में विधायक विक्रम सैनी पर आरोप भी तय हो चुके हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को तारीख होने पर आरोपी विधायक विक्रम सैनी के अलावा एक दर्जन से अधिक दूसरे आरोपी कोर्ट में पेश हुए। एडीजीसी सुभाष सैनी ने बताया कि कोर्ट ने गवाही के लिए 13 मार्च नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर के आरोपी को साढे तीन साल की सजा
मुजफ्फरनगर। 31 जनवरी 2014 को शामली के थाना झिंझाना के ग्राम लखीपुर के निकट हाईवे पर लूट की घटना हुई थी। जिसमें पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया था। गैंगस्टर के मामले में एक आरोपी भूपसिंह उर्फ भूपेंद्र को तीन वर्ष छह माह की सजा और पांच हजार रुपये जुर्माना किया गया है। अभियोजन अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि मामले की सुनवाई एडीजे-5 गैंगेस्टर कोर्ट वीके पांडे की कोर्ट में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें