फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने अतिक्रमण हटवाया, बोर्ड, होर्डिंग्स उतारे

विज्ञापन
खतौली में जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाते पालिका कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
नगर पालिका ने बाजारों से अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने भी गश्त के दौरान बुढ़ाना रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को हड़काया। इस दौरान पुलिस ने कुछ दुकानदारों को सामान भी कब्जे में ले लिया था, लेकिन बाद में सीओ ने चेतावनी देते हुए सामान वापस कर दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ईओ जयप्रकाश कश्यप ने पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग व बोर्ड को जब्त कर लिए। ईओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से अतिक्रमण किया गया, तो उनके खिलाफ जुर्माना करने की कार्रवाई की जाएगी। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने भी गश्त के दौरान बुढ़ाना रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जमकर हड़काया। पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने को लेकर दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें