संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। झांसी रानी क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाकर स्थायी तौर से रेहड़ा, ठेली खड़ा कर सामान बेंचने वालों को हटवाया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने पर अलग-अलग दुकानदारों पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही नो वेंडिंग जोन में अतिक्रमण करने पर चेतावनी दी।
शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र झांसी रानी, शिव चौक और रुड़की रोड पर नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। दोपहर और शाम के समय नो वेडिंग जोन में रेहड़ा ठेली आदि लगाकर सामान की बिक्री की जाती है। इस कारण भयंकर जाम लगता है। मामले की गंभीरता समझते हुए नगर पालिका की ओर से बुधवार को झांसी रानी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही तीन हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया।
-स्थायी ठीया लगाने पर होगी कार्रवाई
पालिका ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले बुधवार को झांसी रानी क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही स्थायी ठीये लगाकर दुकानदारी करने वालों को चेताया गया। उन्होंने बताया कि नाइट स्वीपिंग के समय रेहड़ा-ठेली सड़क पर खड़े मिलने पर कार्रवाई होगी।