फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता के आधार पर श्रमिकों को दें रोजगार

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दक्षता के आधार पर श्रमिकों को दें रोजगार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे कहा कि प्रत्येक दशा में श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। उनकी स्किल मैपिंग भी कराई जाए ताकि उन्हें उनकी दक्षता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में कामगारों एवं श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा व विकास के लिए जिला स्तरीय (सेवायोजन एवं रोजगार) समिति की बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि शैक्षिक संस्थाओं से पास आउट छात्रों का डाटा सेवायोजन पोर्टल पर फीड कराया जाए, जिसमें कौशल विकास व आईटीआई के छात्रों को भी शामिल करें। समिति से जुड़े विभाग इसका प्रचार-प्रसार करें। प्राईवेट सेक्टर से भी समन्वय स्थापित किया जाए तथा सेवायोजन विभाग करियर चार्ट बनाए। अधिक से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन कर रोजगार कराएं। उन्होंने बताया कि दूसरे जनपदों से आए 279 स्किल्ड श्रमिक चिह्नित हुए हैं। जल निगम, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों में स्किल्ड व नॉन स्किल्ड श्रमिकों की अधिक आवश्यकता होती है। वहां पर उन्हें कार्य दिलाया जाए। श्रमिकों को उनके अधिकारों व योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ आलोक यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें