फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सिद्धि दिवस पर आचार्य अभयदेव का भावपूर्ण स्मरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। श्री अरविंद आश्रम में महान योगी एवं स्वतंत्रता सेनानी रहे आचार्य अभयदेव का सिद्धि दिवस पर अनुयाइयों ने भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने आचार्य के आदर्श, योग विद्या एवं दिव्य शक्ति का उल्लेख किया।
विज्ञापन

शनिवार को आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य धर्मराज त्यागी ने कहा कि आचार्य योग विद्या में निपुण थे। शहीद भगत सिंह और बापू तक उनकी योग विद्या से अभिभूत हुए थे। उनका जन्म दो जुलाई 1896 को चरथावल में पंडित रामप्रसाद के यहां हुआ था। पिता ने सात साल की अल्पायु में उन्हें गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में पढ़ाई के लिए भेज दिया था। वर्ष 1919 में उन्होंने विद्यालंकार की उपाधि ग्रहण की। 13 अप्रैल 1938 को नीलधारा के तट पर एकांत में स्वामी सत्यानंद ने सन्यास दिलाया था। उन्होंने अनेक साहित्यिक और आध्यात्मिक पुस्तकें लिखीं। बाल कृष्ण गुप्ता, मीरा देवी, जसवीर त्यागी, आचार्य विनोद, सोनू त्यागी, अशोक कुूमार, राजेंद्र, विजय पाल, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें