फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन करते विधुत उपभोक्ता ।फोटो स्रोत उपभोक्ता ।
विज्ञापन
शाहपुर। कस्बे में ऊर्जा निगम के लगाए गए स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों की नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है। शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों और मीटरों में आ रही तकनीकी खामियों से परेशान होकर ऊर्जा निगम के विरुद्ध नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि पहले पारंपरिक मीटरों के समय बिल नियंत्रित रहते थे, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। विभागीय अधिकारी उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने चेयरमैन से समस्या के समाधान की मांग की।
महिला व पुरुष उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के विरुद्ध नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी और उप-जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अंजुम, अब्दुल रहमान, जहीर, बुशरा बेगम, शबाना, परवीन, शाहनवाज, तौसीफ, शमशीदा, शहनाज, रूबी आदि सहित दर्जनों उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें