फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एक साथ घर से उठी दो अर्थियां, बेटे की मौत के सदमे में बुजुर्ग पिता की भी गई जान

Sun, 21 Jul 2024 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के काकड़ा गांव में बीमारी से हरपाल (50) की मौत हो गई। बेटे की मौत के सदमें में बुजुर्ग भंवर सिंह प्रजापति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर से दो अर्थियां उठी तो माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के काकड़ा गांव में बीमारी से हरपाल (50) की मौत हो गई। बेटे की मौत के सदमें में बुजुर्ग भंवर सिंह प्रजापति ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर से दो अर्थियां उठी तो माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि हरपाल काफी समय से बीमार चल रहा था। परिजन उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन आराम नहीं मिला। शनिवार को हरपाल की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही उसके पिता शव के पास पहुंचे तो सदमा लगने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। घर से एक साथ दो अर्थियां उठने से गांव में गम का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें