फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 'ज्यादा समझकर नहीं लिया गया फैसला, समय है वापस ले सकते हैं', नेमप्लेट विवाद पर बोले जंयत चौधरी

Sun, 21 Jul 2024 01:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार आदेश पर जयंत ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ज्यादा समझकर फैसला नहीं लिया गया है। अभी भी समय है वापस ले सकते हैं। जयंत चौधरी रविवार को मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव यूसुफपुर में बलिदानी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भोपा के युसूफपुर गांव में बलिदानी नायक लोकेश कुमार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी पहुंचकर बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिवार से बातचीत की। शहीद की पत्नी को आशीर्वाद दिया। उधर, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचे। यूपी में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार आदेश पर जयंत ने आपत्ति जताई।  

विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि नाम प्रदर्शित करने वाला कोई मुद्दा ही नहीं है। जाति और धर्म की पहचान कर कोई सेवा नहीं लेता। कांवड़ियों की सेवा में सभी लोग लगते हैं। सेवादारों का आशीर्वाद लेकर कांवड़िए आगे बढ़ते हैं। साथ ही सरकार पर कहा कि ज्यादा समझकर फैसला नहीं लिया। अब फैसला हो गया है तो इस पर टिक रहे हैं। अभी भी समय है वापस ले सकते हैं। यह भी है कि ज्यादा दबाव किसी पर नहीं दिया जा रहा है। मामले को धर्म और जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें