संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। उत्साह का माहौल रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्यागी, उप प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट नितिन कुमार, अधीक्षण अभियंता जहीउर्रद्दीन, ममता रानी मौजूद रहीं।
प्राथमिक विद्यालय पूर्वी पाठशाला में मुख्य अतिथि आचार्य कुल के होती लाल शर्मा, सभासद शोबित गुप्ता, प्रधानाध्यापिका हिमानी रानी ने झंडा फहराया। सरस्वती शिशु मन्दिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में योगेन्द्र मित्तल, विशाल कालरा, संजय अग्रवाल, प्रधानाचार्य कौशल आर्य, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने झंडा फहराया।
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या कुसुम लता, दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेड़ा में प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह, होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक विजया, अध्यापिका निशि त्यागी, डॉ. शिवराज सिंह इंटर कॉलेज रामपुरी में प्रधानाचार्या आशा चौहान ने ध्वजारोहण किया। प्रंबधक डॉ. विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, प्रविंदर कुमार, विकास मित्तल मौजूद रहे।
एसडीएस पब्लिक स्कूल लडवा में प्रधानाचार्य राजकुमार पाल, जिया उल उलूम पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष चौधरी, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि रमेश चंद केडिया, एसडी ग्लोबल स्कूल में निर्देशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि प्रबंधक पवन गोयल, पीआर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मानसी सिंघल, स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्रधानाचार्या आभा बंसल, ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, एमजी वर्ल्ड वीजन स्कूल में विद्यालय के सचिव वैभव गोयल व प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने ध्वजारोहण किया।
नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में निदेशक पीके जैन, शारदेन में प्रधानाचार्या धारा रतन और प्रबंधक विश्व रतन, माउंट लिट्रा जी स्कूल में निर्देशिका चारु भारद्वाज, संयुक्त निर्देशक सुनंद सिंघल, दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, द एसडी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या नीलम महाना ने ध्वजारोहण किया।