फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पटाखे छोड़ने के विवाद में संघर्ष, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी । क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में दिवाली पर पटाखे छोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को फिर से दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष से एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खतौली सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पांच नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुजाहिदपुर में दो दिन पहले नीतिश और उनके पड़ोसी जितेंद्र पक्ष के बीच पटाखा जलाने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करा दिया था। बृहस्पतिवार को बुग्गी में सवार होकर नीतिश पक्ष का परिवार खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे पक्ष ने घेरकर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। मारपीट में एक पक्ष से चंद्रप्रकाश, अरविंद, उम्मेद, अतुल, नीतीश, उमेश देवी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खतौली अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश, अरविंद और उम्मेद को नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घायल नीतीश ने वीर सिंह, जितेंद्र, धर्मेंद्र, आदित्य, सोनू समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वीर सिंह को गिरफ्तार किया है जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें