फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बेटियों की शिक्षा से आएगा बदलाव, एकजुटता का लिया संकल्प

विज्ञापन
भौराकलां में भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के तृतीय अधिवेशन में शामिल ग्रामीण : संवाद
विज्ञापन
भौराकलां। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के अध्यक्ष नीटू कश्यप ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है। जनचेतना मंच समाज में समानता और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हुए युवाओं में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है। संगठित होकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को मंच के तत्वावधान में संगठन का तृतीय अधिवेशन भौरा कलां स्थित एक फार्म हाउस में संकल्प जन पंचायत का आयोजन किया गया। शुभारंभ भगवान महर्षि कश्यप एवं महर्षि कालू बाबा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी से परिवार और समाज दोनों की उन्नति होती है। अतीत और वर्तमान की समीक्षा करते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लेना होगा। हमारा संकल्प ही सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन का आधार बनेगा।
विज्ञापन

डॉ. अनुज कश्यप ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया, जबकि सत्यपाल कश्यप ने समाज के ऋषि-महर्षियों के आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में शामली जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप का स्वागत किया गया। उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना से एक सभ्य और संगठित समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षता राजपाल कश्यप और बीरपाल कश्यप ने संचालन पवन कश्यप ने किया। कार्यक्रम में रोहताश, सिकंदर, सुशील, अनुज , अरुण चूनसा, रणपाल, उदयवीर, जयपाल, चौधरी रामकुमार, लक्ष्मीचंद कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें