मुजफ्फरनगर। दुबई में बैठकर फाॅरेक्स ट्रेडिंग कंपनी चलाने वाले 210 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी नवाब उर्फ लविश चौधरी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। बुधवार को लविश के गांव नरा में उसके तीन करीबियों की तलाश में दबिश दी। सात घंटे तक परिजनों से पूछताछ की। कुछ कागजात, डिजिटल डिवाइस लेकर टीम वापस लौट गई।
नरा निवासी लविश चौधरी पर आरोप है कि उसने अपनी कंपनी में लोगों को पांच से दस प्रतिशत का लाभ देने का झांसा देकर रकम निवेश कराई। कंपनी के खिलाफ पंजाब के चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश में मुकदमा दर्ज हैं। नवाब उर्फ लविश चौधरी दुबई में बैठा है। बुधवार सुबह सात बजे ईडी की टीम ने गांव नरा में उसके तीन करीबियों की तलाश में दबिश दी। वह तो नहीं मिले। टीम ने उनके परिजनों से सात घंटे तक पूछताछ की।