फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बावजूद शिक्षण संस्थाओं ने पृथ्वी दिवस पर ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया। वीडियो कांफ्रेंस एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

मदर्स प्राइड प्ले स्कूल के बच्चों ने पृथ्वी की आकृति बनाई। ऑनलाइन क्लास के दौरान उनके माता-पिता ने उनकी सहायता की। ऑनलाइन क्लास की मदद से पृथ्वी दिवस के महत्व को बताया गया। जप्सिमर, विदित, श्रेया, पार्शवि , शिवाय, युग, आद्विक, अपूर्व, अमरेंद्र, वैष्णवी, युवान, कुंज आदि ने पृथ्वी का सुंदर चित्र बनाए और पृथ्वी दिवस के महत्व को जाना। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल, शिक्षिका गरिमा, विधि, प्रिया, सोनम, महक, अभिका, शगुफ्ता, दिव्या आदि ने सहयोग दिया। शारदेन स्कूल के विद्यार्थियों ने घर पर रहकर अपनी प्रतिभाओं को पोस्टर द्वारा सोशल मीडिया को माध्यम से भेजा। प्रतिवर्ष शारदेन स्कूल में पृथ्वी बचाओ दिवस का कार्यक्रम किया जाता है। लॉकडाउन के चलते बुधवार को ऑनलाइन एक्टिविटी का आयोजन किया गया। ऑनलाइन क्लास के जरिए विद्यार्थियों को नियमों का पालन कठोरता से करने की सीख दी गई। लॉकडाउन में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने, मास्क लगाकर ही जाने, शारीरिक दूरी बनाकर रखने, बार-बार हाथ धोने को कहा गया। कक्षा एक के बच्चों ने पृथ्वी रूपी मास्क बनाए। कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ पर अपने भावों को कला और रंगों के माध्यम से चार्ट पेपर पर उकेरा। कक्षा छह के छात्र छात्राओं ने प्लास्टिक के जग में पौधे लगाकर अपने भावों को प्रदर्शित किया। कक्षा सात के छात्र-छात्राओं ने सीड पेपर्स एक्टिविटी के द्वारा लोगों को जागरूक किया। कक्षा 9-10 के छात्रों ने कोरोना वायरस से बचने के लिए घर पर ही मास्क तैयार किए और सुरक्षा के सभी तरीकों को समझते हुए अपने विचार प्रकट किए। प्रधानाचार्य धारा रतन ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और भविष्य में इसी प्रकार अपने उत्साह को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी का कोरोना से बचाव पेंटिग बनाकर संदेश देती शारदेन स्कूल की छात्रा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें