संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नेशनल हाईवे पर ई रिक्शा बिना किसी रोक टोक धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। इससे हाईवे पर बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ई रिक्शा चालकों पर कोई कार्रवाई न होने से वह यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
नेशनल हाईवे पर ई रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित है। इसके बाद भी बिना किसी डर के चालक हाईवे पर ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं। इनमें कई सवारियों को बैठाकर उनका सामान भी ढोया जा रहा है।
कई बार देखा गया है कि इन ई रिक्शाओं में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा लिया जाता है। यह हालात यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई रिक्शा चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। जिस कारण चालक बिना किसी रोकटोक के ई रिक्शाओं को हाईवे पर दौड़ा रहे हैं।
ई रिक्शा चालक नगर से यात्रियों को बैठा कर कई किलोमीटर दूर ग्रामों में जाते हैं। लोगों का कहना है कि ई रिक्शाओं का हाईवे पर दौड़ाया जाना खतरे से खाली नही है। चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करते हुए ई रिक्शाओं के चालान भी काटे जाने चाहिए।
इन्होंने कहा-
हाईवे पर ई रिक्शाओं का संचालन प्रतिबंधित है। यदि ऐसा है तो चालकों के खिलाफ कार्रवाई व ई रिक्शाओं को सीज कराया जाएगा।
-अतुल कुमार चौबे, एसपी यातायात।