फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तक 22 करोड़ से बनेगी सड़क व पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कूड़े से बिजली बनाने के लिए शहर के किदवई नगर में स्थापित हो रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तक जाने के लिए काली नदी पर पुल और सड़क निर्माण पर 22 करोड़ खर्च आएगा। भूमि अधिग्रहित न हो पाने के कारण सड़क निर्माण अभी अधर में लटका हुआ है। उत्तर प्रदेश ब्रिज काॅर्पोरेशन पुल का निर्माण करा रहा है।
पालिका के साथ अनुबंध कर नीदरलैंड की कंपनी कूड़े से बिजली बनाने का प्लांट किदवई नगर में स्थापित करने जा रही है। प्लांट में प्रतिदिन 750 टन ठोस कचरा और 300 टन प्लास्टिक कचरा का उपयोग करके 30 मेगावाट बिजली उत्पन्न की जाएगी। प्लांट किदवई नगर में 28.466 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित किया जाएगा। फिलहाल मुख्य सड़क का निर्माण न हो पाने के कारण वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया है, जिस पर नगर पालिका ने 92 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि डेढ़ किमी सड़क और पुल निर्माण पर करीब 22 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है। गांव सुजडू और खांजापुर के किसानों से जमीन अधिग्रहीत की जानी है, जिस पर करीब 18 करोड़ का खर्च आएगा। वहीं काली नदी पर पुल निर्माण के लिए 3.41 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। निर्माणकारी कार्यदायी संस्था ब्रिज काॅर्पोरेशन को दो किश्तों में भुगतान भी कर दिया गया है। भूमि अधिग्रहण को डीएम की ओर से एडीएम प्रशासन के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें