फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटी

Thu, 31 Dec 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठे दो बदमाशों ने मंगलवार की रात को चालक की हत्या कर दी और उसकी रिक्शा लूट कर ले गए। बुधवार की सुबह अंडरपास पुल के पास चालक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम से जांच पड़ताल कराई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव के पास से पिस्टल की खाली मैग्जीन व खून लगा चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आकिल (28) पुत्र जाकिर ई-रिक्शा चलाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब सात बजे बुढ़ाना तिराहे पर आकिल को दो अज्ञात लोगों को अपनी रिक्शा में बैठाकर बुढ़ाना रोड पर गांव सठेड़ी की ओर ले जाते हुए देखा था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सवारी के रूप में दो बदमाश आकिल की रिक्शा में बैठे थे।

इन्हीं बदमाशों ने रात में बुढ़ाना रोड स्थित अंडरपास पुल के पास चालक आकिल की गले में फंदा लगाकर, गले में चाकू घोंप दिया और उसके बाद सिर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश रिक्शा लूटकर फरार हो गए। बुधवार की सुबह वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने अंडरपास पुल के पास सूखे हुए नाले में गोली लगा शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास से पिस्टल की खाली मैगजीन व खून से सना चाकू पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मैगजीन व चाकू कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मुख्यालय से डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर जांच पड़ताल कराई। इसके बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। घटनास्थल पर पहुंचे चालक के परिजनों ने शव की शिनाख्त आकिल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साले मोहल्ला इस्लामनगर निवासी राशिद ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें