फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मनमाना किराया वसूल रहे ई-रिक्शा और बाइक चालक, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। मुजफ्फरनगर व मेरठ से बिजनौर जाने वाले यात्रियों की समस्या एक पखवाड़े में भी समाप्त नही हुई। सभी बसों इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंध किया गया है। जिस कारण बस बैराज तक ही जा रही है। ई रिक्शा व बाइक चालक यात्रियों से आगे जाने के नाम पर मनमाना किराया वसूल रहे है। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण गंगा बैराज के बिजनौर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़कर सड़क पर आ गया था। गंगा बैराज के एक पुल में भी तकनीकी खराबी आ गई । जिस कारण इस मार्ग पर सभी भारी वाहनों का आवागमन बंद किया है। राहगीर किराए से कई गुना अधिक किराया देकर अपने गंतव्य को जा रहे है
मुजफ्फरनगर से बिजनौर तक जाने वाली अनुबंधित बसे गंगा बैराज स्थित हैदरपुर वेटलैंड चौकी पर ही रुक जाती है। वही से बस में सवार सभी सवारियों को गंगा बैराज का पुल पैदल ही पार करना पड रहा है। ऐसा ही बिजनौर से मुजफ्फरनगर व मेरठ जाने वाले राहगीरों को करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n कई गुणा किराया चुका रहे यात्री : पैदल पुल पार कर मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने वाले कुछ युवकों ने बाइक व ई रिक्शा लगाई है। जो यात्रियों से अपने वाहन से बिजनौर छोड कर आते है। एक यात्री से 50 से 100 रुपये तक का किराया वसूल रहे है। उधर, यात्री शुभम का कहना है कि जिला मुजफ्फरनगर से बिजनौर तक का किराया 90 रुपये है जबकि अनुबंधित बसें गंगा बैराज तक 73 रुपये किराया ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें