फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कैबिनेट मंत्री से जताया भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव पर किसान नाराज हैं। शेरनगर और बिलासपुर क्षेत्र के किसानों ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाकात कर आवास विकास परिषद की योजना पर विरोध जताया।
रविवार सुबह शेरनगर, बिलासपुर, धंधेरा, कुकड़ा, अलमासपुर और सरवट क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचा। किसानों ने एक स्वर में कहा कि उनकी उपजाऊ कृषि भूमि ही उनकी आजीविका का आधार है। जिसे वह किसी भी हालत में आवास विकास परिषद की योजना के लिए नहीं देंगे। कैबिनेट मंत्री को दिये गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि प्रस्तावित योजना को शेरनगर, बिलासपुर और धंधेड़ा क्षेत्र से तत्काल निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह धरती बहु-फसली और जीवनयापन का साधन है। किसानों ने दावा किया कि योजना उनकी रोज़ी-रोटी छीनने वाली साबित होगी। मंत्री अनिल कुमार ने किसानों की बातों को सुनकर आश्वस्त करते हुए कहा कि किसानों की इच्छा के विरुद्ध कोई काम नहीं होगा। आपकी आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंचाई जाएगी। किसान विनोद कुमार पाल, रविन्द्र कुमार, मुशर्रफ प्रधान, सोराज सिंह, विनोद कुमार पाल, मुमताज़ अली, जयविन्द्र, अबरार, इलमचंद, अबरार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें