फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमास्टर न होने से बरला डाकघर में लगे डाक के ढेर

विज्ञापन
बरला डाक घर में कट्टो में भरी रखी डाक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पोस्टमास्टर न होने से बरला डाकघर में लगे डाक के ढेर
विज्ञापन

छपार। बरला डाक विभाग कार्यालय में पोस्टमास्टर की नियुक्ति न होने के कारण करीब दस दिन से क्षेत्र के गांवों की डाक कार्यालय में ही पड़ी हुई है। समय से डाक न पहुंचने के कारण क्षेत्र के कई गांवों के लोग परेशान हैं।
बरला डाक कार्यालय से छपार, कासमपुर पठेड़ी, रेई, बडेढ़ी, फलौदा व खुड्डा के छोटे डाकघर भी जुड़े हुए हैं। इन सभी क्षेत्रों की डाक सबसे पहले बरला डाक कार्यालय पर ही आती है। यहां के सहायक पोस्टमास्टर का करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व स्थानांतरण हो चुका है, जिसके बाद यहां एक सप्ताह पूर्व कार्यवाहक पोस्टमास्टर के रूप में प्रदीप कुमार को नियुक्त किया गया था। कार्यवाहक पोस्टमास्टर प्रदीप कुमार को डाक कंप्यूटर में रजिस्टर्ड करने की जानकारी नहीं है। इसके चलते क्षेत्र के गांवों में आने वाली सभी डाक बरला डाक कार्यालय में ही पड़ी हुई है। डाक कंप्यूटर में न चढ़ने के कारण इनकी डिलीवरी नहीं दी जा रही है, जिससे ग्रामीणों को समय से डाक नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में क्षेत्र के ऐसे ग्रामीण, जिनकी महत्वपूर्ण डाक आनी थी, वे चक्कर काटने को मजबूर हैं। मामले में कार्यवाहक पोस्टमास्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि उन्हें केवल दो दिन के लिए नियुक्ति दी गई थी, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद यहां किसी की नियुक्ति नहीं की गई है। नतीजतन, डाक डिलीवरी में समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें