फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर भारी भीड़ से शहर में रहा भयंकर जाम

विज्ञापन
खतौली में जीटी रोड पर लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भीषण जाम लगने से सारी व्यवस्थाएं फेल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर रविवार को शहर में वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही के चलते सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति रही। वहीं, शहर के चुंगी नंबर-दो पर पुलिया खोदे जाने के चलते आबकारी रोड, बकरा मार्केट के साथ ही कई मोहल्लों की गलियों में भी जाम की स्थिति रही। भीषण जाम के आगे सारी व्यवस्थाएं फेल हो गई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने आवागमन के लिए निजी वाहनों का भी सहारा लिया। इसके चलते सड़कों पर भी वाहनों की भारी भीड़ रही। शहर में भी सभी प्रमुख चौराहों व मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। शहर के मीनाक्षी चौक, शिवचौक, भगतसिंह रोड, रुड़की रोड के साथ ही गली-मोहल्लों में भी जाम लगा रहा। वहीं, शहर के चुंगी नंबर-दो पर मिमलाना रोड की नाले की मेन पुलिया खोदे जाने के चलते आबकारी रोड व बकरा मार्केट के साथ ही इससे सटे मोहल्लों लद्दावाला, रामलीला टिल्ला पर भी वाहनों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति रही। वहीं, शामली रोड पर भी वाहनों की संख्या के चलते जाम की स्थिति रही। आबकारी रोड पर जाम के चलते पुलिसकर्मियों द्वारा शामली रोड जाने वाले वाहन चालक रामलीला टिल्ला रोड पर भटकते रहे, जिन्हें स्थानीय निवासियों ने गंतव्य पर जाने के लिए सही मार्ग पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें