गंगा बैराज से मिला दवा कारोबारी का शव
मुजफ्फरनगर, रामराज। ऋषिकेश शिवपुरी में गंगा में नहाते समय डूबे दवा कारोबारी आदित्य देव का शव गंगा बैराज में मिला है। परिजनों ने गंगा बैराज पर ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर के संतोष बिहार निवासी दवा कारोबारी आदित्य देव अंकित विहार निवासी दवा कारोबारी अपने दो दोस्तों सगे भाइयों दीपक शर्मा व राजीव शर्मा के साथ 10 जुलाई को घूमने के लिए ऋषिकेश गए थे। शाम को ऋषिकेष से आगे शिवपुरी में गंगा में नहाते समय तीनों डूब गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से गंगा में डूबे युवकों की तलाश की तो दोनो सगे भाइयों दीपक शर्मा व राजीव शर्मा के शव उसी दिन ऋषिकेश गंगा से बरामद हो गए थे, जबकि आदित्य देव का शव नहीं मिला था। उसी दिन से परिजन शव को तलाश रहे थे। शुक्रवार को यहां गंगा बैराज में स्नान करने वाले लोगो को गेट नंबर 16 में एक शव बहता देखा, तो उन्होंने रामराज की हैदरपुर पुलिस चौकी पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकाला और शव की शिनाख्त का प्रयास कराया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। गंगा बैराज में शव मिलने की सूचना आदित्य देव के परिजनों को लगी तो उन्होंने रामराज पुलिस से सम्पर्क किया और मौके पर पहुंचकर शव की पहचान आदित्य देव के रूप में की। परिजनों ने गंगा बैराज पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।