फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हिंसा के आरोपी से वसूला एक लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी हिंसा के आरोपी से वसूला एक लाख जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में चुनावी हिंसा के आरोपी से पुलिस-प्रशासन द्वारा एक लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। आरोपी को चुनाव से पूर्व मुचलका पाबंद किया गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ चुनाव में हिंसा का मामला दर्ज हुआ था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व गांव निवासी दाराव को मुचलका पाबंद किया गया था। चुनाव में मतदान संपन्न होने के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें आरोपी दाराव व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर आरोपी दाराव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था। इसके बाद आरोपी को नोटिस जारी कर एक लाख रुपये जुर्माना जमा कराने अथवा जेल भेजे जाने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार को एक लाख रुपये का जुर्माना जमा करा दिया है। चुनावी हिंसा में यह तीसरे आरोपी से इस तरह का एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें गांव बागोवाली निवासी सैय्यद, गांव शेरपुर निवासी इमलाख खान और अब सुजड़ू निवासी दाराव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें