फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बर्बाद, समाज की जड़ें खोखली कर रहा है नशा : रफीकुज्जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नशा मुक्त अभियान के सह संयोजक रफीकुज्जमा खान ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। नशे के कारण परिवार बर्बाद, समाज की जड़ें खोखली हाे रही हैं। 23 फरवरी तक नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। हमें युवा पीढ़ी को नशे का शिकार होने से रोकना होगा।
नशा मुक्त अभियान के सह संयोजक रफीकुज्जमा खान ने कस्बे में पत्रकारों को बताया कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से रोकना होगा। शराब का उपयोग देश में सबसे अधिक हमारे प्रदेश में हो रहा है। यह चिंता का विषय है। इस बुराई के कारण युवा पीढ़ी अपनी क्षमता व भविष्य को बर्बाद कर रही है। नशे की लत समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या से निबटने के लिए जागरुकता कार्यक्रम और धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा देना आवश्यक है। समाज के हर व्यक्ति को इस बुराई के खिलाफ एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इस्लाम नशा करने की अनुमति नहीं देता है। इस मौके पर शाहनवाज गौरी, काजी अकलीम, फिरोज, समीर अहमद व हाफिद मुदस्सिर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें