फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मतदान के लिए ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
तैयारी मुकम्मल: देवबंद में मतदान केंद्र पर लगाई गईं बल्लियां - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
शांतिपूर्वक मतदान के लिए ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद विधानसभा पर सोमवार (आज) को मतदान होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस के करीब ढाई हजार से अधिक जवान ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से भी मतदेय स्थलों पर नजर रखी जाएगी।
देवबंद विधानसभा में 177 मतदान केंद्र हैं। जबकि 400 बूथ हैं। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मतदान के दौरान300 जवान लगातार राउंड पर रहेंगे और पूरे विधानसभा पर पैनी नजर रखेंगे। मतदान में तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा थाना स्तर पर 20 कलस्टर मोबाइल सहित 31 थाने की गाड़ियां मतदान के दिन राउंड पर रहेंगी। जबकि डायल-112 की गाड़ियां भी क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
देवबंद। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मतदान के लिए रविवार सुबह 10 बजे से ही पोलिंग पार्टियां पहुंचनी शुरू हो गई थीं। सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वह लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
देवबंद में कुल मतदाता 348070
मुस्लिम 1,10,000
दलित 70000
राजपूत 35000
गुर्जर 30000
बाकी में अन्य जातियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें