फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों से रखी नजर

विज्ञापन
शाहपुर गांव में वोट डालने को कतार में खड़ी महिला मतदाता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरों से रखी नजर
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में बृहस्पतिवार को प्रथम चरण में हुए पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से गया। कुछ पोलिंग बूथों पर शाम छह बजे के बाद तक भी मतदान चलता रहा। वहीं ड्रोन कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
देवबंद ब्लाक की 64 ग्राम पंचायतों में 106 मतदान केंद्रों के 295 बूथों पर सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हुआ। पोलिंग बूथों पर मतदान आरंभ होने से पूर्व ही वोटरों की लंबी कतारें लगना आरंभ हो गई थी। तापमान बढ़ने के साथ ही वोट प्रतिशत भी बढ़ने लगा। सुबह नौ बजे तक 12 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 11 बजे तक 26 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 36 फीसदी और शाम तीन बजे 53 फीसदी पर पहुंच गया। शाम के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई गांवों में मतदाता सूची में नाम नहीं होने लोगों में निराशा दिखाई पड़ी। कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी वोट डालने को लेकर लोग बहस करने लगे। वहां मौजूद पुलिस ने शांत कराया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण हो गया। कहीं भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया ड्रोन कैमरों से मतदान की हर गतिविधि पर नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद
देवबंद। देवबंद ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के 577, सदस्य पद के 851 और क्षेत्र पंचायत पद के 443 प्रत्याशियों के अलावा जिला पंचायतों सदस्य प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया है। वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए हैं।

तलहेड़ी में एक पोलिंग बूथ पर कतारों में वोट को खड़े मतदाता- फोटो : DEVBAND

खेडामुगल में सुबह मतदान आरंभ होते ही वोट डालने को मतदाताओं की लगी लंबी लाईन- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें