अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि के पर्व पर जिले में दिनभर रिमझिम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मंगलवार को कुल 5.2 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई। दिन का अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कम रहा, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। इससे पहले, सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन के तापमान में कुल 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई। शिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालुओं ने भी इस सुहावने मौसम का अनुभव किया।
इनसेट
अगस्त में इस तरह बरसे बादल
तिथि बरसात
11 अगस्त 5.2 मिमी
10 अगस्त 138 मिमी
07 अगस्त 4.6 मिमी
06 अगस्त 27 मिमी
04 अगस्त 20 मिमी
इनसेट
बारिश से धान और गन्ने की फसल को लाभ : वीरेंद्र सिंह
तितावी। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश का पानी धान और गन्ने की वृद्धि के लिए अनुकूल है। इससे इन फसलों की पैदावार में सुधार की उम्मीद है। वहीं, सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि उन्हें अपने खेतों से पानी निकालने की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।