फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जलभराव , कीचड़ से बेहाल ग्रामीण, घरों में घुस रहा बरसात का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौरा कलां। गांव भौरा कलां की गलियों में बरसात का पानी जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे घरों में पानी घुस रहा है और कीमती सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन

लगातार पानी भरे रहने से गलियों में कीचड़ जमा हो गया है। बरसात का पानी गलियों से होते हुए घरों के अंदर तक आ जाता है। इससे घरों में रखा कीमती घरेलू सामान खराब हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे रहने से मकानों की नींव कमजोर होने का खतरा है। दीवारों में दरारें आने की आशंका भी बनी हुई है। ग्रामीणों ने गांव में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने बरसात के पानी की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया है। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। गांव में जलभराव के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को आने-जाने में विशेष कठिनाई होती है।
-यह बोले लोग


ओमपाल सिंह बालियान का कहना है कि गांव में बरसात का पानी लोगों के घरों में घुसकर नुकसान कर रहा है, जिस कारण घरेलू सामान खराब हो रहे हैं। सरकार का स्वच्छता अभियान भी कहीं नजर नहीं आता। गलियों से गुजरने में स्कूली छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




मास्टर मांगेराम का कहना है गांव में बारिश ग्रामीणों के लिए राहत के साथ-साथ परेशानी का कारण भी बनी है। किसान सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार करते हैं, लेकिन जब बारिश हो जाती है तो गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।



हरेंद्र सिंह का कहना है कि खेतों के लिए वरदान बारिश गांव में मुसीबत का कारण बनी है। मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। जलभराव के कारण संक्रमित रोगों के फैलने का खतरा पैदा हो रहा है।

वर्जन- गांव के प्रशासक राहुल सिंह का कहना है कि यह समस्या बारिश के कारण बनी है। उन्होंने गांव की समस्याओं के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें