मुजफ्फरनगर। भोपा के अपने गांव सीकरी जा रहे अंशुल (23) की बाइक भोपा रोड पर गांव मखियाली के पास सड़क पार कर युवक से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां अंशुल की मौत हो गई।
भोपा के गांव सीकरी निवासी अंशुल बाइक पर सवार होकर किसी काम से मुजफ्फरनगर आया था। शाम के समय वह वापस जा रहा था। जब वह भोपा रोड पर गांव मखियाली के पास पहुंचा तो सड़क पार कर ट्रक चालक एटा निवासी अजय से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सीकरी निवासी बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पैदल घायल ट्रक चालक है। वह किसी फैक्टरी में माल लेकर आया था। उधर, बताया गया कि सीकरी निवासी मृतक अंशुल के तीन भाई आकाश, अंकित व मोहित तथा तीन बहनें सैफाली, रैना व मैना हैं। आकाश गांव अन्य दोनों भाई हिमाचल में मजदूरी करते हैं। उसके पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अंशुल एल्युमिनियम के गेट बनाने का करता था।