मुजफ्फरनगर के गांव चौरावाला में मृतक रवि कुमार के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : KHATAULI
ट्रक की किस्त न जमा होने पर चालक ने जान दी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली के गांव चोरावाला निवासी ट्रक चालक रवि कुमार (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंगल में पेड़ से उसका शव लटका मिला। परिजनों का कहना है कि ट्रक पर लिया लोन को लेकर वह परेशान था। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रवि के पिता ऋषिपाल ने बताया कि रवि ने पिछले वर्ष नया दस टायरा ट्रक फाईनेंस करके बनाया था, जिसे वह खुद चलाकर उसकी किस्त जमा करता रहा। बुधवार को वह परिजनों के साथ खेतों में बनाए देवता की पूजा कराकर वह तीन बजे घर से निकल गया। शाम तक वापस घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बृहस्पतिवार सुबह जंगल में एक पेड़ पर उसका शव लटका मिला। शव को देखकर उसकी पत्नि अलका बेहोश होकर गिर पड़ी। रवि की शादी तीन वर्ष पूर्व धर्मपुरी बिजनौर की अलका के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रवि की डेढ़ साल की बच्ची है। मौके पर ग्राम प्रधान बहरोज आदि भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जान देने से पहले वीडियो बनाई, कहा, मैं अपनी मौत का जिम्मेदार
मोरना। ट्रक चालक रवि ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल फोन पर अपनी वीडियो बनाई। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वयं को बताते हुए, ट्रक बेचकर कर्जदारों का कर्ज उतारने के बाद बचे पैसे पत्नी अलका और बेटी परी के नाम करने की बात कही है। परिजनों ने बताया कि रवि ने एक साल पहले नया दस टायरा ट्रक 16 लाख रुपये में लिया था, जिसमें उसने नकद पांच लाख रुपये जमा कर 25 हजार रुपये की प्रतिमाह की किस्त पर शामली के फाइनेंसर से कर्ज लिया था। वह चार माह से किस्त जमा नहीं करा पाया। जिसके चलते आए दिन फाइनेंसर किस्त देने दवाब बनाने लगे। इसी को लेकर वह तनाव में था। हाल में ही रवि ने लक्सर में सीमेंट की एक कंपनी में सप्लाई कार्य आरंभ किया था।