फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में धांधलेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास योजना में धांधलेबाजी, जांच शुरु
विज्ञापन

मीरापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलने वाले ढाई लाख रुपये के अनुदान को अपात्रों को देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोगों ने सरकारी जमीन कब्जाकर इस अनुदान से मकान बना लिए। नोडल विभाग डूडा के अफसरों ने भी बिना जांच के ही अनुदान बांट दिया। अब अनियमितताओं का खुलासा हुआ तो डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। सरकारी जमीन पर अनुदान देने की पुष्टि हुई तो संबंधित अफसर और कर्मचारी भी नपेंगे।
नगर पंचायत मीरापुर में एक सभासद व दो अन्य लोगों ने सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास योजना से अनुदान लेकर मकान बनवा डाले। मिलीभगत में कस्बे के कुछ रसूखदार लोगों के साथ डूडा विभाग के कर्मचारी भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। डूडा ने बिना जमीन की जांच किए ही अनुदान बांट दिया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इस मामले में उपजिलाधिकारी जानसठ कुलदीप मीणा से जांच करवाई। एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल राजीव लोचन कस्बे में जांच करने पहुंचे तथा मोहल्ला कमलियान में बन रहे 12 मकानों को चिह्नित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोगों ने बड़ी धांधली कर सरकार की करोड़ों रुपये की जमीन कब्जा ली तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये अपने खाते में मंगा कर सरकार का नुकसान कर दिया। इस मिलीभगत में डूडा के कर्मचारियों सहित एक सभासद व दो अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। लेखपाल राजीव लोचन ने अवैध रूप से बनाए जा रहे सभी घरों में जाकर उनकी लिस्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें