फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा पेयजल

विज्ञापन
6-मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा में बनी पानी की टंकी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंचा पेयजल
विज्ञापन

मंसूरपुर। नेशनल हाईवे से पश्चिम में डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गांव बोपाड़ा स्थित है। गांव के पास से बह रहे नाले तथा पास में बह रही काली नदी के प्रदूषित जल से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। गांव में वर्ष 2016 -17 में पेयजल योजना से जल निगम द्वारा पानी की टंकी लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। यह टंकी वर्ष 2020 में बनकर तैयार हो गई। टंकी के बन जाने से ग्रामीणों में प्रदूषित पानी से छुटकारा मिलने की आशा की किरण जरूर जगी है, लेकिन अभी सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
फोटो
-ग्रामीण संजय देशवाल का कहना है कि गांव में पानी की टंकी की मांग काफी वर्षों से चली आ रही थी। लगभग चार साल के समय में टंकी बन जाने के बाद भी सभी ग्रामीणों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

फोटो
किसान गौतम चौहान का कहना है कि कुछ घरों में पानी का कनेक्शन हो गया है, लेकिन ग्रामीणों के घर में अभी पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है। कई जगह से अभी पाइप लीकेज हो रहे हैं।
फोटो
ग्रामीण यश गोयल का कहना है कि कई वर्षों के इंतजार के बाद एक महीने से उनके घर में टंकी का पानी आ आने लगा है, लेकिन अभी गांव में बहुत से ग्रामीण हैं, जिनके हैं यहां तक पाइप लाइन नहीं पहुंची है, न हीं उन्हें पानी मिल रहा है।
फोटो
-ग्रामीण ओमवीर सिंह का कहना है कि गांव में टंकी अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकी है। न ही सभी जगह अभी पाइप लाइन बिछ पाई हैं, जो पाइप लाइन बिछी हुई है वह भी लीकेज होती रहती है। सभी ग्रामीणों को टंकी का पानी पहुंचने में समय लगेगा।
विज्ञापन

प्रधान के बेटे अजयवीर का कहना है कि गांव में पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई है। डेढ़ महीने पहले पाइप लाइन में पानी छोड़ दिया गया है। गांव में अधिकतर गलियों में पाइप लाइन बिछा दी गई हैं। कुछ जगह पाइप लाइन बिछानी बाकी हैं। अधिकतर ग्रामीणों ने कनेक्शन ले लिए हैं। जल निगम ने अभी टंकी को ग्राम पंचायत के हैंड ओवर भी नहीं किया है। जल्दी ही पूरे गांव में कनेक्शन देकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को प्रदूषित पानी पीने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें