फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के चक्कर में बारात लेकर नहीं आया दूल्हा

Mon, 28 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
awd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

विज्ञापन
भोैराकलां में दहेज लोभी दूल्हा क्षेत्र के एक गांव में बारात लेकर नहीं पहुंचा। इस कारण दुल्हन निकाह के लिए इंतजार में बैठी रही। पीड़ित पिता ने दूल्हे और उसके पिता के विरुद्ध कि थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।

क्षेत्र के गांव में एक युवती का निकाह रविवार को शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी मुन्ना के बेटे फुरगान के साथ होना था। मगर जब तय समय पर गांव में बारात नहीं पहुंची तो दूल्हे के पिता से संपर्क किया। उसने बारात लेकर आने से साफ इंकार कर दिया। यह सुनते ही दुल्हन के परिवार में कोहराम मच गया।  दुल्हन का रोकर बुरा हाल है। घर में निकाह से पूर्व की रस्में खुशी-खुशी चल रही थीं। रिश्तेदार परिवारजन इकट्ठा थे। दुल्हन के पिता ने बताया दोनों का रिश्ता दो माह पूर्व तय किया गया था।
विज्ञापन


इसमें उनकी मांग के अनुसार सोने एवं चांदी के जेवर उपहार में दिए गए थे। नोटबंदी के चलते दहेज आदि का सामान बड़ी मुश्किल से खरीदा था। परंतु दहेज के लालच में अब दूल्हा बारात लेकर नहीं आया । थाना प्रभारी जयभगवान यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण जानकारी में आया है। मामले की जांच कर कारवाई की जाएगी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
भौराकलां। उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने सिसोैली के फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। हरिद्वार जिले की नारसन कला गांव की युवती को सिसौली निवासी सुभाष चार माह पूर्व लेकर फरार हो गया था। युवती के पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। युवक के फरार होने के कारण न्यायालय के आदेश पर नारसन चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दिल मोहन सिंह ने सिसौली पहुंच कर आरोपी के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें