फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा, महिला सहित दो की मौत       

Mon, 28 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हाईवे पर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गुड़गांव से हरिद्वार जा रहे दंपति की कार एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में महिला और कार चालक की मौत हो गई। जबकि महिला का पति को गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा के गुड़गांव (गुरुग्राम) निवासी अक्षय पुत्र सुरेंद्र कार से राकेश (30) पुत्र तेज नारायण उसकी पत्नी गुंजन (25) एवं चालक सलमान (28) पुत्र अयूब के साथ शनिवार देर रात घर से हरिद्वार के लिए चले थे। रविवार सुबह करीब सात बजे इनकी कार नई मंडी कोतवाली के बझेडी बाईपास पर पहुंची।

संगम होटल के पास बैक हो रहे एक ट्रक में कार पीछे से जा घुसी। दुर्घटना इतनी तेजी से हुई कि कार के परखच्चे उड़  गए और सभी सवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया। राकेश और सलमान को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। रास्ते में सलमान की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


अक्षय को मामूली चोटें आई हैं। उधर, चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हे पोस्टमार्टम के लिए  भिजवाया। देर शाम परिजन सुरेंद्र पुत्र वीआर शर्मा निवासी गुड़गांव की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी हैं।       

चार दिन के भीतर बाईपास पर दूसरी कार दुर्घटना      
मुजफ्फरनगर। चार दिन के भीतर बाईपास पर एक ही तरह की दो कार दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों दुर्घटनाओं में कार पीछे से ट्रकों के नीचे घुसी है। बुधवार सुबह बाईपास पर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे पांच युवकों की कार एक ट्रक में जा घुसी थी।

दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए थे और आगे की सीटों पर बैठे नितिन और अमित की मौत हो गई थी। पीछे बैठे तीन युवक घायल हो गए थे। रविवार को भी गुड़गांव निवासी राकेश की कार बैक हो रहे ट्रक में जा घुसी और चालक सलमान और महिला गुंजन की मौत हो गई थी।  जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में बाईपास पर हो रहे एक्सीडेंट की ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें