फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक शुरु

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में नए रेलवे ट्रैक पर नारियल फोड़कर शुभारंभ करते सीसीआरएस शैलेश पाठक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों को मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच डबल ट्रैक शुरु होने से होली का तोहफा मिला है। शुक्रवार को चीफ कमिशन रेलवे ऑफ सेफ्टी(सीसीआरएएस) ने ट्रैक का निरीक्षण कर इसे ओके कर दिया। देर रात को नए ट्रैक पर रेलों का संचालन शुरू हो गया है।
मुजफ्फरनगर से देवबंद तक 24 किलोमीटर के रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य बीते एक साल से चल रहा था। शुक्रवार को सीसीआरएस शैलेश पाठक ने इसका निरीक्षण किया तथा देर शाम को देवबंद पहुंच कर इसे ओके कर ट्रेनों के संचालन के लिए मंजूरी दे दी। शैलेश पाठक सुबह यहां रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन किया। इसके बाद नए रिले रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक अधिकारी के सीनियर डीसीएम पर सही जवाब न देने पर नाराजगी जताई। दोपहर में नए ट्रैक पर नारियल फोड़ा। भोपा ओवरब्रिज के पास और अर्थ रीडिंग चेक की। इसके बाद वह ट्रॉली पर सवार होकर ट्रैक चेक करने के लिए देवबंद के लिए निकले। जेल फाटक के नीचे चेक करते समय अनियमितता मिलने पर चीफ इंजीनियर की क्लास ली। उन्होंने सीनियर अधिकारी को चीफ इंजीनियर को छुट्टी पर भेजने तक के लिए कह दिया। इसके बाद वह देवबंद के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बामनहेड़ी, रोहाना स्टेशनों का भी निरीक्षण किया। सीसीआरएस शैलेश पाठक के साथ डीआरएम एससी जैन, डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन शिव ओम द्विवेदी, सीओसी अनिल कुमार लाहोटी समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ट्रेन से किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। सीसीआरएस शैलेश पाठक शाम करीब छह बजे देवबंद से कार द्वारा वापस मुजफ्फरनगर पहुंचे। परिक्रमा मार्ग स्थित रेलवे फाटक से उन्होंने अपनी स्पेशल ट्रेन से देवबंद तक तेज गति से ट्रेन चलवा कर नए ट्रैक का निरीक्षण किया। शाम साढ़े छह बजे देवबंद जाकर उन्होंने नए ट्रैक को ओके किया। इसके बाद से अब इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।

मुजफ्फरनगर में ट्रॉली में बैठकर नए ट्रैक का निरीक्षण करते सीसीआरएस शैलेश पाठक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें