फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिल खड़ी न कर दें परेशानी, सर्दी के साथ बढ़ा दीजिए सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बदलता मौसम ह्दय रोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। बदलता मौसम ह्दय रोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। हृदय रोगियों के लिए इस समय कॉलेस्ट्रॉल बढ़ना खतरनाक साबित हो सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी में हार्ट अटैक से ज्यादा हार्टफेल होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में ठंड बढ़ने के साथ-साथ हृदय रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सघन हृदय रोग चिकित्सा केंद्र में रोजाना 150 से 200 की संख्या में मरीज पहुंचकर परामर्श ले रहे हैं। इसके अलावा मायोकार्डियल इंफार्क्शन (दिल का दौरा) की शिकायत लेकर रोजाना चार से पांच मरीज पहुंचते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके जैन का कहना कि ठंड में सांस फूलने, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना जैसी दिक्कत हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इनसेट
क्या करें दिल के बीमार
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बीके जैन का कहना है कि सर्दी के मौसम में हृदय रोगियों को विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। मॉर्निंग वॉक पर जाने के बजाए घर पर रहकर ही योगा करना चाहिए। सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलहाल मायोकार्डियल इंफार्क्शन (दिल का दौरा) के मरीज भी आ रहे है, जिन्हें भर्ती भी करना पड़ता है। फिलहाल सघन हृदय रोग चिकित्सा केंद्र पर दो मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

-

इनसेट

इन बातों का रखें खास ख्याल

-सुबह-शाम घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़ें पहनें।

-खांसी, जुकाम होने पर नमक के गरारे करें।

-तला-भुना, चिकनाई युक्त भोजन का सेवन करने से बचें।

-ज्यादा ठंडी चीजों का खान-पान ना करें।

-घर के अंदर पर ही योगा करें और मॉर्निंग वॉक से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें