फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक से मांगी रंगदारी

Wed, 23 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में तैनात सरकारी चिकित्सक डॉक्टर योगेंद्र तिरखा से बदमाशों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी मिलने से चिकित्सक के परिवार में दहशत का माहौल है। चिकित्सक ने सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लाखों का कर्जदार है। उसने कर्ज चुकाने के लिए ही रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


शहर के सरवट रोड निवासी डॉक्टर योगेंद्र तिरखा बिजनौर के सरकारी चिकित्सालय में फिजीशियन के पद पर तैनात हैं। डॉ. तिरखा ने सोमवार को सिविल लाइन एसओ चंद्रकिरण यादव को तहरीर देकर बताया कि 14 दिसंबर की शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इससे उसका परिवार दहशत में आ गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया। आरोप है कि सोमवार को ही इंद्रा कालोनी निवासी सागर दीक्षित ने चिकित्सक के घर पहुंच गया और रंगदारी मांगने की बात कहते हुए धमकी दी कि या तो पुलिस से शिकायत वापस लो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाओ। धमकी देकर सागर मौके से फरार हो गया। चिकित्सक ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सागर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसओ चंद्र किरण यादव के मुताबिक सागर पर कमेटियों का लाखों का कर्ज है। कर्ज चुकाने के लिए उसने डॉक्टर से रंगदारी मांगी है। सागर डॉक्टर तिरखा को जानता है और डॉक्टर भी सागर से परिचित हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें