फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया जायजा, जिम्मेदारों से की मुलाकात

विज्ञापन
देवबंद में डाक बंगले पर जुमा की नमाज को लेकर मुस्लिम धर्मगुरूओं से वार्ता करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। जुमे की नमाज को लेकर फिर से किसी प्रकार की अशांति न फैले इसके लिए डीएम अखिलेश सिंह ने देवबंद पहुंचकर जिम्मेदारों से मुलाकात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों विशेषकर युवाओं को समझाकर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव जहीन अहमद, दारुल उलूम के मौलवी मुनीर सहित अन्य जिम्मेदारों से मुलाकात कर आह्वान किया कि युवाओं समेत छात्रों को यह हिदायत दें कि नमाज अदा करने के बाद वह इधर उधर कहीं न जाएं सीधे अपने घरों और कमरों पर पहुंचें, साथ ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
नमाज अदा कर कमरों पर लौटें छात्र : छात्रावास प्रभारी
देवबंद। दारुल उलूम के छात्रावास के प्रभारी मौलाना मुनीरुद्दीन ने एलान चस्पा कर छात्रों को सख्त हिदायत दी है कि वह दारुल उलूम की मस्जिद में जुमा की नमाज अदा कर अपने अपने कमरों में पहुंचें। बिना वजह बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यहां तक की नमाज अदा करने के बाद सुन्नत और नफील भी कमरों पर आकर ही अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें