रामपुर में आयोजित चौपाल में मौजूद डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डीएम ने रामपुर में जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने खतौली ब्लॉक के ग्राम रामपुर में जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।
मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय में जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के लगाए गए स्टॉल लगाए गए। ग्रामवासियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरे। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण भी किया। ग्रामीणों से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी व उसके लाभ दिए जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि सभी को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील कर कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखें, सभी इसमें सहयेाग करें। प्लास्टिक व पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में महिलाओं, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशु पालन विभाग द्वारा कैंम्प लगाकर पशुओं का परीक्षण किया गया। सीडीओ आलोक कुमार यादव सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे।